कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 124 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें दोबारा आये 33 आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर आवेदन अतिक्रमण, अवैध कब्जा और अवैध निर्माण, विद्यालयों में प्रवेश दिलाने, भू-माफिया के खिलाफ कार्यवाही, अनुग्रह सहायता, धोखाधड़ी, पीएम आवास, रिकार्ड सुधार, आर्थिक सहायता, सीमांकन आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

गगनजीत भुल्लर चंडीगढ़ में आईजीपीएल इनविटेशनल 2026 के ओपनर में अगुवाई करेंगे

Tue Mar 10 , 2026
चंडीगढ़, 10 मार्च (वार्ता) गगनजीत भुल्लर इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) 2026 सीज़न के ओपनिंग लेग में एक मज़बूत फील्ड की अगुवाई करेंगे, जब आईजीपीएल इनविटेशनल 2026, चंडीगढ़, जिसे कृष्णा प्रेज़ेंट करता है, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में शुरू होगा। एक रिलीज़ के मुताबिक, भुल्लर, जिन्होंने 2025 में पहला आईजीपीएल इवेंट […]

You May Like