राजा भैया को दामोदर यादव की फिर चेतावनी—“इस बार सारी कुंडियां बंद कर देंगे!”

ग्वालियर। आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने कुंडा के विधायक राजा भैया को एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा, “इस बार सारी कुंडियां बंद कर देंगे।” उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें फिर आड़े हाथ लिया।

दामोदर यादव ने कहा, “अगर हिम्मत है तो बताओ कि किस ग्रंथ में लिखा है कि भगवान श्रीराम के पाँच पिता थे? मैंने स्वयं बचपन में अपने दादा के साथ सारे ग्रंथों का अध्ययन किया है, लेकिन इसका कहीं जिक्र नहीं है।”

धीरेंद्र शास्त्री पर व्यक्तिगत कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा “तुम्हारे कितने पिता हैं? अगर ये भी तुम्हारे मन ने पहचाना है, तो इसका उत्तर भी धीरेंद्र शास्त्री को जवाब देना चाहिए।”

राजा भैया पर निशाना साधते हुए दामोदर यादव ने कहा, “क्षत्रियों का असली कर्म गरीबों, समाज और राष्ट्र की रक्षा करना होता है। स्वाभिमान से जीना होता है, ना कि ऐसे आडंबरी पाखंडियों के चौकीदार और सिपाही बनना या उनके चरणों में बैठना।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर असली क्षत्रिय हो तो ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए, जो भगवान श्रीराम के पाँच पिता बता रहे हैं। तुम खुद को भगवान राम का वंशज कहलाते हो—शर्म करें!”

दामोदर यादव ने चेतावनी दी—“हम बहुत जल्द कुंडी भी लगाएंगे और धीरेंद्र शास्त्री को भी सुधारेंगे।”

Next Post

एपीके फाइल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी के खाते से उड़ाए 1.48 लाख, क्राइम ब्रांच ने लौटाए

Thu Nov 12 , 2026
इंदौर. मोबाइल में बिना जानकारी के डाउनलोड हुई संदिग्ध एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगों ने इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी के बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए. व्यापारी को खाते में बैलेंस खत्म होने पर ठगी का पता चला. उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की. क्राइम ब्रांच […]

You May Like