बंगलादेश ने अमेरिका को सात विकेट से हराया

हरारे, 23 जनवरी (वार्ता) कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हाकिम तमीम की 64 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश अंडर-19 ने अमेरिका अंडर 19 को अंडर 19 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में शुक्रवार को सात विकेट से हरा दिया।

बंगलादेश ने अमेरिका को 50 ओवर में नौ विकेट पर 199 रन पर रोकने के बाद 413 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। हाकिम तमीम ने 82 गेंदों पर 64 रन की मैच विजयी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। अमेरिका की पारी में 41 रन पर तीन विकेट लेने वाले इक़बाल हुसैन एमोन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

 

Next Post

नर्मदा जयंती पर निर्झरणी महोत्सव की भव्य तैयारी: गौरव दिवस पर सीएम करेंगे नए प्रवेश द्वार का लोकार्पण

Fri Jan 23 , 2026
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से इस वर्ष भी नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर 24 और 25 जनवरी को निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक […]

You May Like