भोपाल: स्थित लेमन ट्री होटल में सार्थक मंथन राष्ट्रीय कर सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टैक्स लॉयर्स एंड प्रोफेशनल्स नेशनल फोरम और भोपाल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
सम्मेलन में देश भर से कर विशेषज्ञ, अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शामिल हुए। अध्यक्षीय भूमिका में उपस्थित थे ईश्वर दयाल और संयोजक की भूमिका निभाई एडवोकेट हरि सिंह धाका ने। कार्यक्रम का उद्देश्य कर प्रणाली में सुधार, जागरूकता और पारदर्शिता लाना था। वक्ताओं ने विभिन्न टैक्स सुधारों और कानूनी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। आयोजन में युवा कर पेशेवरों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
