शादी समारोह में युवक पर किया हमला

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद पर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार भगतसिंह नगर निवासी मोहित मोर्य (31) 20 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे परिवार के साथ आनंद मिलन गार्डन में शादी समारोह में गया था.

नूडल्स स्टॉल पर जगह को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी प्रिंस हार्डिया और जितेंद्र मोर्य ने गाली गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ थप्पड़ों से मारपीट कर दी, जिससे मोहित के दाहिने कान और आंख के नीचे चोट आई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

पतेरी गांव में लाखों की चोरी, दरवाजों में चटकनी लगाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed Apr 22 , 2026
सिंगरौली:जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतेरी में बीती मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक बड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने बड़ी ही सुनियोजित तरीके से घर के बाहर से दरवाजों में सिटकनी लगा दी, जिससे अंदर सो रहे परिजन बाहर न […]

You May Like