नेतागिरी की आड़ में ठगी: LDC की नौकरी दिलाने के नाम पर छात्र को लगाया 3 लाख का चूना

भोपाल। कमला नगर थाना इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से करीब तीन लाख रूपए की ठगी हो गई. आरोपी ठग ने युवक को झांसे में लेकर खुद को करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष बताया. आरोपी की बातों में आकर युवक ने उसे रुपए दिए. आरोपी ने रुपए लेकर युवक को एक नियुक्ति पत्र भी दिया था. संबंधित कार्यालय पहुंचने के बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ. युवक ने कमला नगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी पवन कुमार ने अपने साथ हुई तीन लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई. पवन ने पुलिस को बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है. पवन की कुछ दिन पहले कोटरा निवासी आशु कुमार से मुलाकात हुई. आशु ने खुद को करणी सेना को पर्व जिला अध्यक्ष पवन को बताया. आरोपी आशु ने पवन को इस दौरान एलडीसी पद पर नौकरी दिलाने की बात कही. आशु की बात में आकर पवन ने की गई बात के मुताबिक उसे तीन लाख रुपए दे दिए. आशु ने नौकरी का एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी उसे दे दिया. पत्र लेकर संबंधित कार्यालय में ज्वाइनिंग करने पहुंचे पवन को कार्यालय से पता चला की उसके साथ ठगी हुई है. फरियादी ने थाने पुहंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. कमला नगर थाना पुलिस ने आरोपी आशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिफ्तारी फिलहाल नहीं हो सकी है.

Next Post

इंग्लैंड दौरे पर भारत के संघर्ष के बावजूद ईशान और अभिषेक टी 20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर कायम

Wed Jul 8 , 2026
दुबई, 08 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, भारत के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा आईसीसी पुरुष टी 20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप दो स्थानों पर बने हुए हैं। भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर […]

You May Like