मां नर्मदा का जल लेकर जटाशंकर पचमढ़ी की ओर कावड़िये रवाना

नर्मदापुरम। शहर के जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा मां नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट से बाजे की धुन पर नाचते गाते सैकड़ो कावड़िया,महिला,पुरुष,बच्चे,शामिल हुए जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मालवीय द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन सोमवार के प्रथम सोमवार में मां नर्मदा का जल अपनी कावड़ में भरकर कावड़ यात्रा समिति की अध्यक्ष सुश्री राजो मालवीय के नेतृत्व में जटाशंकर पचमढ़ी की ओर रवाना हुई।मां नर्मदा का पवित्र जल लिए कांवड़ियों ने जैसे ही प्रस्थान किया तो बोल बम के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा।नगर के जिन स्थानों से यात्रा गुजर रही थी वहीं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।जटाशंकर कावड़ यात्रा ने अपने 23 वर्ष में प्रवेश किया।

 

Next Post

99 सहकारी समितियों के माध्यम से अब कृषकों को मिलेगा खाद

Tue Jul 15 , 2025
नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं प्रशासक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सुश्री सोनिया मीना के अथक प्रयासों से जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से भी खाद वितरण की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इससे जिले के कृषकों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, नर्मदापुरम के कार्यक्षेत्र जिला नर्मदापुरम […]

You May Like