दो बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर घायल

चंदला। ग्राम बलकौरा तिगैला में बसराही निवाशी 27 वर्षीय खुशबु पटेल पति कल्लू पटेल के साथ देवपुर जा रही थी, जहां कल लवकुश नगर बसहा नाले के पास हुऐ भीषण सड़क में भाई की मौत हो गई थी, वहीं अपने पति के साथ अंतिम यात्रा में देवपुर जा रही थी, तभी बलकौरा निवासी हालू पिता लक्ष्मी राजपूत चंदला आ रहे थे, तभी बलकौरा तिगैला के पास दोनों बाइक टकरा गई, वहीं मौके पर गंभीर चोट आ गई, इसकी जानकारी परिजनों ने डॉयल 112 को दी जिसमें तैनात आरक्षक बलवीर सिंह राजपूत अपने साथी पायलट गंगा चक्रवर्ती के साथ मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे, जहां गंभीर महिला को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर पहुंचाया, वही डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Next Post

रेतिया नाले पर 21 बोरी का बोरी बंधान कर जल संचय का दिया संदेश

Thu Dec 4 , 2025
सलामतपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सांची जिला रायसेन के सेक्टर सांची ग्राम पंचायत माखनी के ग्राम खजुरीखेड़ा के रेतिया नाले में जल संचय अभियान के अंतर्गत, जल बचेगा तो जीवन बचेगा ,जल है तो जीवन है ,जल है तो कल है,सभी ने जल बचाने का संकल्प लिया। सेक्टर […]

You May Like