7 लाख नगद समेत जेवर ले गए चोर

जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत कैथरा में चोरों ने किसान के घर में धावा बोलते हुए 7 लाख नगद समेत सोने चांदी के जेवर पार कर दिए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अवधेश पटेल 37 वर्ष निवासी कैथरा ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि किसानी करता है। उसके पिता हरदास पटेल घर में सो रहे थे, रात लगभग 12 बजे निस्तार करने के बाद फिर से सो गये। रात लगभग 2-30 बजे अचानक खटखट की आवाज कमरे से आयी तो पिता की नींद खुली। पिता जी ने अंदर का दरवाजा खोले तो अंदर से चटकनी लगी थी, पिता चोर चोर चिल्लाते हुये छत पर गये, उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें छत की तरफ भागते दिखा और कूदकर भाग गया। फिर पिता ने फोन कर उसे बताया, उस समय वह सिहोरा वाले घर में था। वह रात में अपने घर आया अंदर जाकर कमरे में देखा कमरे में रखी आलमारी का लाक टूटा था, सामान फैला था चैक करने पर सोने का झाला, 2 माला, अंगूठी, पंचाली, टाप्स, 2 हार, 1 लोंग, कुल सोने के जेवर लगभग साढे चौदह तोला, चांदी के 1 किलो वजनी छल्ला कड्डोरा, 1 जोड़ी पायल 15 तोला,1जोड़ी पायल 6 तोला, 6 चूड़ी, नगदी 7 लाख रूपये आलमारी एवं पेटी में रखे थे, कोई अज्ञात चोर रात में घर में घुसकर आलमारी एवं पेटी का ताला तोड़कर जेवर एवं नगदी चोरी कर ले गया है।

Next Post

गांजा जप्त, पल्सर मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 31 , 2025
सागर। सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवको से सवा से किलो गांजा जप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम घोस्ट की ओर से खुरई की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे […]

You May Like