गांजा जप्त, पल्सर मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवको से सवा से किलो गांजा जप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम घोस्ट की ओर से खुरई की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। कुछ समय बाद संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक अजित पिता मेगनाय निषाद (रैकवार) हाल निवासी जगदीशपुरा थाना खुरई शहर और लाखन सिंह पिता निरपत अहिरवारनिवासी बंदरावाय थाना पठारी जिला विदिशा की तलाशी ली गई। आरोपी अजित की जैकेट से 01.100 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 11,000/-) तथा आरोपी लाखन सिंह की पैंट की जेब से 200 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 2,000/-) बरामद हुआ। दोनों ही आरोपियों से कुल 01 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा पल्सर मोटरसाइकिल को मौके पर ही विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 08/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Next Post

भाजपा पार्षदों ने परिषद की बैठक बुलाने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Fri Oct 31 , 2025
टीकमगढ़। भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मुलाकात की। पार्षदों ने नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक चार माह से न बुलाए जाने पर विरोध जताया। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सात दिन के भीतर बैठक आयोजित करने की मांग की। पार्षदों ने बताया कि मध्यप्रदेश […]

You May Like