सड़क किनारे ड्रग्स का सौदा करने वाले दो तस्कर 27 ग्राम ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार

इंदौर:राऊ पुलिस ने देर रात सिलिकॉन सिटी मेन गेट तिराहे के पास मादक पदार्थों की सौदेबाजी की सूचना पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. तलाशी में उनके पास से ब्राउन शुगर के पैकेट और एक बाइक बरामद हुई.एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 30 वर्षीय रवि ठाकुर निवासी पिगडम्बर, थाना किशनगंज और 58 वर्षीय घनश्याम पाटीदार निवासी ग्राम अम्बाचदन, थाना किशनगंज को हिरासत में लिया.

ने बताया कि 4 दिसंबर की रात करीब 1.20 बजे दोनों संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखे. घेराबंदी कर जांच करने पर रवि ठाकुर के पास से 13 ग्राम और घनश्याम पाटीदार से 14 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी मात्रा 27 ग्राम पाई गई. पुलिस ने मौके से एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल एमपी 09 एनक्यू 2538 और अन्य सामग्री भी जप्त की है. दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच में जुटी.

Next Post

ईडी ने अनिल अंबानी समूह की कंपियों की 1,120 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की

Fri Dec 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश में उनकी शेयरधारिता को जब्त किया है, जिनकी कीमत 1,120 करोड़ रुपये है। ईडी ने शुक्रवार को यह जानकार देते हुए बताया […]

You May Like