छीतापुरा में ग्रामीण कर रहे प्रूफरेंज विस्तार का विरोध

इटारसी। यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर छीतापुरा ग्राम पंचायत में रविवार को देवी खेड़ापति मैया परिवार की बैठक आयोजित हुई। इसमें सेंट्रल प्रूफ एस्टेब्लिशमेंट (CPE) के ‘प्रूफरेंज’ विस्तार प्रस्ताव का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। बैठक में महिला प्रतिनिधियों सहित लगभग 300 ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अपनी जल, जंगल, जमीन, खेती और जन्मभूमि किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे। उनका कहना था कि यदि सरकार प्रूफरेंज का विस्तार करना ही चाहती है तो देश में किसी अन्य स्थान पर परियोजना शुरू करे, लेकिन उनके क्षेत्र में नहीं।

ग्रामवासियों ने आपत्ति जताई कि केसला क्षेत्र आदिवासी विकासखंड है, जो पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून के अंतर्गत आता है, फिर भी ग्राम सभा की अनुमति के बिना निर्णय लिया गया।

प्रतिनिधियों ने बताया कि 1968-69 से यहां के लोग कई बार सरकारी परियोजनाओं के कारण विस्थापन झेल चुके हैं, जिसकी मार उनकी तीसरी पीढ़ी तक महसूस कर रही है। कई लोग आज भी रोज़ी-मजदूरी कर गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। उनका कहना था कि यदि फिर विस्थापन हुआ तो उनका परिवार और समाज दोनों खत्म हो जाएंगे।

बैठक में ग्रामीणों ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा रक्षा मंत्री को भेजे गए प्रूफरेंज विस्तार प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए उसे वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रस्ताव नहीं लौटा तो वे सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे। अंत में, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।

 

Next Post

शिक्षकों को मिला भारतीय संस्कृति दूत गौरव सम्मान

Mon Sep 22 , 2025
नर्मदापुरम। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा नर्मदापुरम ने राष्ट्र की भावी पीढ़ी को भारतीय मूल्यों से जोड़ने में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। जिले की 126 शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को भारतीय संस्कृति दूत गौरव सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा के माध्यम से […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।