अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज 14 दिसंबर को होगा। जानें कब से यह मुकाबला खेला जाएगा और कहां लाइव देख सकते हैं।
अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। वहीं पाकिस्तान ने भी जीत के साथ आगाज किया है। आज 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।
अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी में होगा। यह मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है। भारत के बल्लेबाजों और पाकिस्तान के गेंदबाजों के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर नजरें होगी।
