चाइनीज़ फूड के सिंथेटिक रंग सेहत के लिए हानिकारक

इंदौर: आमजन एवं विद्यार्थियों के बीच खाद्य सुरक्षा, संतुलित पोषण, खाद्य स्वच्छता तथा सतत खाद्य प्रणालियों के प्रति जागरूकता के प्रसार करने के उद्देश्य से विश्व खाद्य दिवस पर श्री वैष्णव यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.कृत्रिम एवं सिंथेटिक रंगों से बचने की सलाह देते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रशासन, इंदौर के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा संवर्ग संघ के अध्यक्ष श्री मनीष स्वामी ने श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस की वैज्ञानिक प्रदर्शनी के शुभारम्भ पर बतौर मुख्य अतिथि कहा कि आजकल चाइनीज़ फूड में आर्टिफिशियल सिंथेटिक रंग का अत्यधिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सेहत के लिए हानिकारक है.

उन्होंने शक्कर का सीमित मात्रा में उपभोग करने पर ज़ोर देते हुए चिंता व्यक्त की कि भारत में मधुमेह की बीमारी तेज़ी से फैल रही है. प्रतिदिन सुबह बिस्किट खाने की आदत को भी उन्होंने अस्वास्थ्यकर बताया, क्योंकि इसमें मैदे के साथ पाम ऑयल का मिश्रण होता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. श्र्कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कुलगुरु प्रो. (डॉ.) योगेश सी. गोस्वामी,अधिष्ठाता डॉ. आनंद राजवत,समन्वयक डॉ. उत्तम शर्मा, डॉ. दीपाली सक्सेना,डॉ. श्वेता केसवानी,प्रो. मनीषा त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे.

फूड टेस्टिंग लैब की कार्यप्रणाली समझी
समन्वयक डॉ. उत्तम शर्मा ने बताया विशेष रूप से कार्यक्रम के दौरान कैंपस में एक विशेष फूड टेस्टिंग लैब वैन भी मौजूद रही. इस वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जाँच करने की प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला. विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रस्तुति, वैज्ञानिक एवं कार्यशील मॉडल तथा नवीन खाद्य उत्पादों के प्रदर्शन के माध्यम से खाद्य विज्ञान के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया.

Next Post

नोट लुटाने के बाद अब पिस्टल के साथ प्रधान आरक्षक का वीडियो वायरल

Sun Oct 18 , 2026
इंदौर:आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच का सामना कर रहे प्रधान आरक्षक फिरोज खान का पिस्टल के साथ एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इससे पहले उसका होटल में नोट लुटाने का वीडियो सामने आया था। लोकायुक्त की जांच में अब तक उसकी और परिचितों […]

You May Like

Play sound