27 मार्च को ज़ी एक्शन पर दिखायी जायेगी ‘कल्कि 2898 ए.डी.’

मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ज़ी एक्शन पर 27 मार्च को दिखायी जायेगी। ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ का प्रीमियर 27 मार्च शाम 7:30 बजे, ज़ी एक्शन पर होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आते हैं, जो एक ऐसे अमर योद्धा हैं, जिन्हें हमेशा के लिए धरती पर भटकने का श्राप मिला है। दीपिका पादुकोण उस माँ के किरदार में हैं, जो कल्कि अवतार को जन्म देने वाली है। प्रभास भैरव के रोल में हैं, जो एक निडर योद्धा है और मुश्किल हालात में भी सच्चाई के लिए लड़ता है।

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जाती है। जबर्दस्त वीएफएक्स, शानदार विजुअल्स और पौराणिक कहानी को भविष्य के साथ जोड़कर ये फिल्म एक अलग ही अनुभव देती है। इसकी कहानी महाभारत के युद्ध के बाद शुरू होती है, जब श्रीकृष्ण अश्वत्थामा को श्राप देते हैं और वहीं से एक लंबी कहानी की शुरुआत होती है। बड़े युद्ध, भविष्य के शहर और हर फ्रेम इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाते हैं, जहाँ पुरानी कहानी और नए दौर की सोच एक साथ नजर आती है।

Next Post

कमरे में बच्चे सोते रहे और हो गई 15 लाख की चोरी

Thu Mar 26 , 2026
सतना: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाले संतोष ताम्रकार के घर चोरी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने घर से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के 83 ग्राम सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह वारदात उस कमरे में […]

You May Like