अनंत गोयंका होंगे फिक्की के अगले अध्यक्ष

श्रीनगर, 14 अक्टूबर (वार्ता) आरपीजी समूह के उपाध्यक्ष अनंत गोयंका उद्योग मंडल फिक्की के अगले अध्यक्ष होंगे।
फिक्की की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को वर्ष 2025-26 के लिए चयनित अध्यक्ष के रूप में श्री गोयंका के नाम की घोषणा की गयी। वह 28 और 29 नवंबर को दिल्ली में होने वाली संगठन की 98वीं आम सभा में पदभार ग्रहण करेंगे।
श्री गोयंका मौजूदा अध्यक्ष हर्ष वर्धन अग्रवाल का स्थान लेंगे। वह इस समय फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।
श्री गोयंका 2012 से 2023 तक टायर बनाने वाली कंपनी सिएट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं। उससे पहले वह यूनीलिवर और केईसी इंटरनेशनल के साथ भी काम कर चुके हैं।
उन्होंने पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय के वार्टन स्कूल से अर्थशास्त्र में बीएस और केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है।

Next Post

नगर निगम की पहल: दीपावली पर शहर में एंटी स्मोक गन से पटाखों का धुआं होगा नियंत्रित

Tue Oct 14 , 2025
इंदौर: दीपावली और देव दीपावली पर शहर में पटाखों के धुएं से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ने एंटी स्मोक गन का प्रयोग करने की योजना बनाई है. यह गन 18 से 20 अक्टूबर तक शहर के 10 प्रमुख चौराहों—राजबाड़ा, रीगल चौराहा, खजराना मंदिर, भंवरकुआ, बड़ा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।