
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 113 गैर म्यादी वारंटियों एवं 87 गिरफ्तारी वारंट, 68 जमानती वारंट तामील करते हुये 75 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लीटर कच्ची, 79 पाव देशी, विदेशी शराब जप्त की गयी है। इसके साथ ही कांबिंग गश्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।
