डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए बैठक में दिए निर्देश 

भैरूंदा। विश्व मलेरिया दिवस पर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों को गति देने के लिए सिविल अस्पताल में बैठक आयोजित की गई. बैठक में डेंगू प्रभावित ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव शामिल हुए.बैठक के दौरान मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण, स्वच्छता अभियान सहित अनेक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. जिला मलेरिया अधिकारी क्षमा बर्वे ने बताया घरों के आसपास पानी इकठ्ठा न होने दें. सरपंच और सचिव अपने स्तर पर ग्रामीणों को हर रविवार-डेंगू पर वार जैसे जागरुकता अभियानों से जोड़ें.

Next Post

नगर निगम मुख्यालय के पास फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर फैला व्यापार

Sun Apr 26 , 2026
इंदौर: नगर निगम मुख्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित चिकमंगलूर चौराहे के पास अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि यह इलाका पुलिस चौकी के बिल्कुल पास है, इसके बावजूद यहां फुटपाथों पर खुलेआम कब्जा किया जा रहा है.स्थानीय दुकानदार अपनी […]

You May Like