दुबई- स्पेन की यात्रा से लौटे CM डॉ. यादव:MP बनेगा निवेश का ग्लोबल हब

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दुबई और स्पेन की सात दिवसीय विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आए। राजधानी के एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को अब तक की सबसे सफल विदेशी यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खुले हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता को दिया। उन्होंने बताया कि दुबई और स्पेन में अनेक विदेशी कंपनियों से मध्यप्रदेश में निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और कई कंपनियों के साथ करार भी किए गए हैं। इन समझौतों से प्रदेश में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

डॉ. यादव ने बताया कि यात्रा के दौरान कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, खनन, उद्योग और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं सामने आई हैं। इससे राज्य में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से पहले ही प्रदेश को 30.77 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो अब धीरे-धीरे धरातल पर उतर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश अब एक आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है और उनकी यह विदेश यात्रा प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Next Post

पश्चिम देश रोमानिया को हस्तक्षेप के लिए आधार बना रहे हैं , रूसी राजनयिक का दावा

Sun Jul 20 , 2025
माॅस्को/बुखारेस्ट, 20 जुलाई (वार्ता) बुखारेस्ट में रूस के राजदूत व्लादिमीर लिपायेव ने कहा है कि रोमानिया में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैनिकों की बढ़ती उपस्थिति के बीच पश्चिमी शक्तियां रूस-यूक्रेन युद्ध में हस्तक्षेप करने के लिए रोमानिया का इस्तेमाल एक आधार के रूप में कर रही हैं, जिससे क्षेत्रीय […]

You May Like