यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के बनाये चालान

झोन क्रमांक 8 में यातायात को किया गया व्यवस्थित

 

इंदौर. यातायात सुधार अभियान के तहत एसडीएम कल्याणी पांडे, जोनल अधिकारी जुगल किशोर बरपेटे और यातायात पुलिस और नगर निगम के अमले द्वारा आज झोन क्रमांक 8 के अंतर्गत रोबोट चौराहे से बर्फानी धाम नगर क्षेत्र तक विभिन्न स्थानों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान फुटपाथ पर किये गये अतिक्रमण व टीन शेड को हटाया गया. साथ ही इस क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित किया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 16 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई. इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

Next Post

अमानक बीज और कीटनाशक बेचने वालों पर करें कार्रवाई 

Sat Feb 15 , 2025
  संभागायुक्त की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न   इंदौर. संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न हुई. वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर तथा सीईओ जिला पंचायत उपस्थित रहे.   संभागायुक्त दीपक सिंह ने सभी […]

You May Like

मनोरंजन