नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को यहां उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। दिल्ली की यात्रा पर आए श्री सरमा श्री राधाकृष्णन से मिलने उपराष्ट्रपति भवन गये थे।
मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,” आज भारत के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन जी से मुलाकात करके उन्हें असम के विकास की गाथा से अवगत कराना मेरे लिए सम्मान की बात है।”
उन्होंने आगे कहा,”सार्वजनिक जीवन में विनम्रता, परिश्रम और समर्पण की मिसाल, राधाकृष्णन जी से मिलना हमेशा एक सीखने का अनुभव होता है। एक विकसित असम की ओर हमारी यात्रा में उनके निरंतर मार्गदर्शन की आशा है।”
