काबुल, 25 अगस्त (वार्ता) उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को कोहिस्तान ज़िले के पुल-ए-शोपे इलाके में हुई। सूचना के मुताबिक यात्रियों से भरी गाड़ी को चालक द्वारा लापरवाही से चलाने यह दुर्घटना घटी। दुर्घटना में तीन की मौत और अन्य चार यात्री घायल हो गये। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।
श्री कामगर ने बताया कि चारों घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया।
Next Post
दिल्ली में होगा MP के CM का नया ठिकाना: 28 को डॉ यादव करेंगे मेनका के बंगले में गृहप्रवेश
Mon Aug 25 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार की मौजूदगी अब दिल्ली में और मजबूत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लुटियंस दिल्ली के अशोक रोड स्थित 14 नंबर कोठी में नए बाशिंदे होंगे। केंद्र सरकार से आवंटित इस कोठी में वे 28 अगस्त को गृहप्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि यह वही […]

You May Like
-
5 months ago
इंदौर से बैरंग लौटी पुलिस, राजदार गया जेल
-
6 months ago
सडक़ दुर्घटना में मृत युवक का हुआ पोस्टमार्टम
-
3 months ago
सरेराह आटो चालक को मारा चाकू
