
सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की विजिट कर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विद्युत गृह की कार्यप्रणाली को समझा
नवभारत न्यूज
मून्दी। सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट की इकाई 03 ने फिर से कीर्तिमान बनाया है। इस यूनिट ने 10 नवंबर 2024 से 18 फरवरी 2025 तक 100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। कुल 1439.35 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन हुआ।
इस इकाई का प्लांट उपलब्धता फैक्टर (पीएएफ) 95.79त्न,प्लांट लोड फैक्टर (पीएलफ) 90.87,आक्सिलरी पावर कंजम्पशन (एपीसी) 5.88 विशिष्ट तेल खपत 0.196 मि.ली. प्रति यूनिट रहा।
4 बार बना चुकी है रिकार्ड
इकाई 03 ने कमीशनिंग से आज तक कुल 4 बार 100 दिनों तक सतत् विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की विजिट करने कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विद्युत गृह की कार्यप्रणाली को समझा। फेज 2 कंट्रोल रूम में मुख्य अभियंता एस के मालवीय के साथ श्री सिंगाजी महाराज का पूजन किया।
मुख्य अभियंता एस.के. मालवीय ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया है कि परियोजना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं लगन से कार्य करने का परिणाम है।
