सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर पहल की जा रही है। जिले में क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं तथा टीबी मरीजों तक सीधे उनके घर पहुंचकर पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल के अंतर्गत टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें पोषणयुक्त खाद्य सामग्री शामिल है, ताकि मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और वे उपचार के दौरान शारीरिक रूप से सशक्त रह सकें.
