कृष्णा यूनिवर्सिटी में स्व. बलवीर सिंह गौतम स्मृति स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

छतरपुर। छतरपुर जिले के चौका क्षेत्र में स्थित श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी में आज 17 दिसंबर से स्वर्गीय बलवीर सिंह गौतम की स्मृति में स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत हो गई। इस अवसर को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में खेलों का उत्साह और उमंग देखने को मिली।

स्पोर्ट्स मीट में विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
यूनिवर्सिटी के पीआरओ ने बताया कि सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और आयोजन शांतिपूर्ण व सफल रूप से प्रारंभ हो गया है। यह खेल महोत्सव स्व. बलवीर सिंह गौतम को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

Next Post

नंबर वन स्कूल से निकली स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा, जगह-जगह दिलाई शपथ

Thu Dec 18 , 2025
छतरपुर। स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यह रथ यात्रा वन स्कूल परिसर से प्रारंभ हुई, जिसे कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकाला गया। रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर […]

You May Like