भोपाल, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के हथाईखेड़ा डेम से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शहर के पिपलानी इलाके के हथाईखेड़ा डेम इलाके के निवासी गौरव चौकसे (36) का शव कल दोपहर हथाईखेड़ा डेम से बरामद किया गया है। वह दो दिन पहले अपने परिजनों से विवाद कर घर से निकला था। परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उसका दुपहिया वाहन डेम के पास मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई। गौरव का शव कल दोपहर डेम में देखा गया, जिसे गोताखोरों की सहायता से बाहर निकाला गया। मृतक का आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
मध्यप्रदेश में ‘निरोगी काया अभियान’ 31 मार्च तक चलेगा
Fri Feb 21 , 2025
भोपाल, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए ‘निरोगी काया अभियान’ 31 मार्च तक चलेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नॉन अल्कोहलिक फैटी […]

You May Like
-
1 year ago
ओणम सद्भाव और विरासत का प्रतीक: मोदी
-
3 months ago
एसजीएमएच सहित तीनों अस्पताल के आउटसोर्स हड़ताल पर
-
8 months ago
शिवनगर पानी टंकी के पास से हटाये 40 अतिक्रमण
