एसजीएमएच सहित तीनों अस्पताल के आउटसोर्स हड़ताल पर

रीवा,  विंध्य के सबसे बड़े श्याम श्याम मेडिकल कॉलेज के अधीनस्थ संजय गांधी सुपर स्पेशलिटी और गांधी मेमोरियल अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी ने आज सुबह से हड़ताल कर दिया है.

कर्मचारियों ने इजाईल कंपनी और हाइट्स कंपनी के विरोध में जमकर नारेबाजी की आउटसोर्स कर्मचारी का आरोप है कि उन्हें बीते दो माह का वेतन नहीं दिया गया है जबकि छुट्टी और एरियर्स का भुगतान भी बाकी है. कर्मचारियों की मांग है कि आज उनके सभी भुगतान कर दिए जाएं नहीं तो वह कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे. आउटसोर्स कर्मचारी ने बताया कि इजाइल कंपनी और हाईर्ड्स कंपनी के कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन्हें वेतन मिलने में दिक्कतें आती है. उन्होंने बताया कि इस पूरी अवस्था के जिम्मेदार दोनों कंपनियों के यही अधिकारी है आउटसोर्स कर्मचारी का कहना है कि उन्हें लगातार वेतन भुगतान छुट्टी भुगतान और एरियर्स भुगतान में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बीते दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जबकि यह उनके कार्य दिवस का तीसरा माह चालू है कर्मचारियों ने कहा कि आज शाम तक वह सभी भुगतानों का इंतजार करेंगे वरना कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे.

Next Post

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरिवाला सिंह हाईकोर्ट की शरण में

Mon Aug 3 , 2026
जबलपुर। भोपाल की पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिवाला सिंह ने जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है। उनकी तरफ से दायर जमानत याचिका में उम्र तथा स्वास्थ्य के अलावा प्रकरण में उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं होने के हवाला दिया गया है। गौरतलब है कि भोपाल की […]

You May Like