
सिवनी मालवा। श्रीकांत और नीलम मोदी की पुत्री तनिष्का मोदी ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा गोल्ड मेडल और डिग्री से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया, जहां तनिष्का को 92.6 प्रतिशत अंक हासिल करने पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
तनिष्का की इस सफलता से एसडीएएम कॉलेज सिवनी मालवा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
