हमें पूरा शहपुरा जानता है…कहते हुए आरक्षक को सरेराह पीटा

जबलपुर:शहपुरा में बदमाशों ने शुगर की दवाई लेने जा रहे आरक्षक को बाइक अड़ाकर रोका और गाड़ी आगे निकालने की बात पर विवाद करते हुए कहने लगे कि हमें पूरा शहपुरा जानता है। इसके बाद धमकाते हुए सरेराह आरक्षक की पिटाई कर दी और धमकाते हुए फरार हो गए। शहपुरा पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक बसंत ठाकुर ने बताया कि वे बेलखेड़ा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

बेलखेडा से अपनी शुगर की दवाई लेने के लिये शहपुरा आरक्षक अमित ठाकुर एवं आरक्षक अक्षय मौर्य के साथ मोटर साइकिल से दवाई की दुकान जा रहे थे। जैसे ही पिंटू पान दुकान के पास शहपुरा पहुंचे ही थे तभी हमारी मोटरसाइकिल के आगे दो लडके मोटर साईकिल से क्रास करते समय विवाद कर गालीगलौच करने लगे। गाली देने से मना किया और गाडी आगे बढाई तो उसकी मोटर साइकिल के सामने अपनी मोटरसाइकिल अड़ा कर रास्ता रोक लिये ।

रास्ता रोककर बोले तुम हम लोगों को नहीं जानते। पूरा शहपुरा हम लोगों को जानता है उन्होंने अपने नाम अभिराज, पुष्पराज परिहार बताये और दोनेां ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसे जमीन पर पटक दिया कहने लगा कि मेरे से आगे गाडी कैसे निकाला, मारपीट से उसे चोटें आ गई। इसके बाद दोनों बोल रहे थे कि दोबारा ऐसी गाड़ी चलाई तो जान से खत्म कर देंगे।

Next Post

अमेरिका के साथ समझौता कपास किसान, कपड़ा निर्यातक दोनों पर गहरी चोट : राहुल

Sat Feb 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर मोदी सरकार कपास उत्पादक किसान और कपड़ा निर्यातक दोनों को गहरा झटका दिया है। श्री गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर […]

You May Like