
सिंगरौली । जिले के महुआगांव स्थित स्टेशन निवास रोड में बीती रात अचानक आग लगने से एक मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना में घर में रखा घरेलू सामान भी आग की चपेट में आ गया, जिससे पीड़ि़त परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक मोतीलाल साकेत निरूल के घर में रात्रि के समय अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान की स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है। भीषण गर्मी के बीच घर जल जाने से मोतीलाल साकेत का परिवार बेघर हो गया है। पीड़ि़त परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।
