नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को उत्तरप्रदेश की यात्रा पर रहेंगे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ एक मई को लखनऊ जाएंगे।
उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में एक समारोह में सम्मिलित होंगे और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा लिखित पुस्तक ‘चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं’ का विमोचन करेंगे।
