बंगलादेश नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

ढाका, 15 जुलाई (वार्ता) बंगलादेश की नौसेना ने कथित तौर पर उनके देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने और बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है।
एक समाचार रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
यूएनबी की रिपोर्ट के अनुसार कल समुद्र में फेयरवे बॉय क्षेत्र के पास मछली पकड़ने वाले दो ट्रॉलर, एफबी झोर और एफबी मंगल चांदी-38 को भी जब्त कर लिया गया।
हिरासत में लिए गए मछुआरों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मोंगला भेजा गया है।

Next Post

जन सुनवाई में भिड़े सरपंच-सचिव: एक दूसरे पर लगाये आरोप, जांच का आदेश 

Tue Jul 15 , 2025
चितरंगी। जन पंचायत क्षेत्र चितरंगी के ग्राम पंचायत बगदरा के सरपंच ने कलेक्टर की जनसुनवाई मेंं पंचायत सचिव क खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुये शिकायत किया है। इस दौरान सरपंच के साथ दर्जनों की संख्या में गांव की महिलाए पहुंची हुई थी। ग्राम पंचायत बगदरा के सरपंच मंगलदीन ने कलेक्टर […]

You May Like