जन सुनवाई में भिड़े सरपंच-सचिव: एक दूसरे पर लगाये आरोप, जांच का आदेश 

चितरंगी। जन पंचायत क्षेत्र चितरंगी के ग्राम पंचायत बगदरा के सरपंच ने कलेक्टर की जनसुनवाई मेंं पंचायत सचिव क खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुये शिकायत किया है। इस दौरान सरपंच के साथ दर्जनों की संख्या में गांव की महिलाए पहुंची हुई थी।

ग्राम पंचायत बगदरा के सरपंच मंगलदीन ने कलेक्टर की सुनवाई में पंचायत सचिव शिव बहादुर सिंह के द्वारा पंचो के मानदेय, पुलिया के कार्य में लगे मजदूरों के पारिश्रमिक भुगतान एवं तालाब के बिल में हस्ताक्षर नही किया जा रहा है। जिसके चलते छ: महीने से मजदूर लगातार घर आकर भुगतान मांग रहे हैं। इतना ही नही तालाब निर्माण का मूल्यांकन भी किया जा रहा है, लेकिन सचिव के द्वारा बिल बाउचर में हस्ताक्षर नही किया जा रहा है। जिससे बिल सेव नही हो पा रहा है। पंचो के मानदेय एवं तालाब सहित पुल-पुलिया के भुगतान के लिए लगातार चर्चाएं की जा रही है कि सचिव के द्वारा अनसुनी कर दिया जा रहा है। सरपंच सहित दर्जन भर महिलाओं का यह भी आरोप है कि पंचायत भवन में सचिव नही आते। 15वां वित्त में 15 प्रतिशत एवं नरेगा के मस्टर रोल में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है। इधर सचिव शिव बहादुर सिंह का आरोप है कि सरपंच खुद ही बैठको में नही आते और चेक डेमो के साथ-साथ अन्य कार्य मनमानी तौर पर किया जा रहा हैै। साथ ही अधिकांश कार्य कागजो में ही करना चाहते हैं। ऐसा न करने पर सरपंच के द्वारा तरह-तरह की धमकियां भी दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया है कि सरपंच द्वारा मजदूरो की मजदूरी राशि उनके खाते में न डाल कर मटेरियल सप्लायर के खाते में राशि डालने के लिए तरह-तरह के दबाव दिया जाता है। जबकि यह वित्तीय अनियमितता के श्रेणी में आता है। सरपंच के द्वारा मुझे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जाती है। हालांकि कलेक्टर ने उक्त शिकायत की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Next Post

शपथ ग्रहण: जीनियस प्लानेट स्कूल में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन

Tue Jul 15 , 2025
इटारसी।जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्टूडेंट कैबिनेट का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं इटारसी विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, स्कूल संस्थापक हाजी यूनिस सिद्दीकी, प्रबंधन समिति […]

You May Like