शपथ ग्रहण: जीनियस प्लानेट स्कूल में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन

इटारसी।जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्टूडेंट कैबिनेट का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं इटारसी विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, स्कूल संस्थापक हाजी यूनिस सिद्दीकी, प्रबंधन समिति सदस्य सुनील सचान उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।

इस वर्ष स्कूल हेड बॉय के रूप में अक्षत यादव तथा हेड गर्ल के रूप में अल्फिया खान ने शपथ ली। कैबिनेट में प्रार्थना पाराशर (डिसिप्लिन कैप्टेन), कनिष्का तिवारी (हेल्थ एंड हाइजिन), मौलिक कालवे (सोशल), अर्पित जैन (लैंग्वेज) और सूरज सराठे (स्पोर्ट्स) को जिम्मेदारी दी गई। चार हाउस सिल्वर, गोल्डन, प्लेटिनम एवं डायमंड का भी गठन किया गया। सिल्वर हाउस की इंचार्ज अमरीन खान, गोल्डन हाउस की ख्याति पटेल, प्लेटिनम हाउस के अभिषेक दयाल और डायमंड हाउस के मनोज तिवारी बनाए गए।

कार्यक्रम में सभी चयनित सदस्यों को बैच, स्लैश एवं फ्लैग प्रदान किए गए तथा पंकज चौरे द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विधायक डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी निभाने और अनुशासन का महत्व बताया। संस्थापक मोहम्मद जाफर सिद्दीकी ने बच्चों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं के रैंकधारी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल डायरी का विमोचन और नई कैंटीन का शुभारंभ भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशी सिद्दीकी ने किया तथा आभार प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने व्यक्त किया। स्पोर्ट्स ऑफिसर कृष्णा साहू ने कैबिनेट गठन की जिम्मेदारी निभाई। समारोह में समस्त स्टॉफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

Next Post

दुबई यात्रा: निवेश के नए अवसरों का आधार बनेगा MP 

Tue Jul 15 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, 13 से 15 जुलाई के बीच दुबई की अपनी यात्रा के दौरान, मैंने व्यापारिक बैठकें कीं। मैं सभी निवेशकों, भारतीय समुदाय के नागरिकों, यहाँ के सरकारी अधिकारियों और भारत के हमारे महावाणिज्य दूत का आभारी हूँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई की ताकत को […]

You May Like