भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से गुवाहाटी में सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं ने भोपाल से गुवाहाटी सीधी उड़ान, हस्तशिल्प, सिल्क और बांस उत्पादों का व्यापार, तथा युवाओं और कलाकारों के सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा की।
भेंट में वन्य जीव संरक्षण, दोनों राज्यों के पुरातन संबंधों और भविष्य में व्यापार और निवेश के अवसर भी साझा किए गए। डॉ. यादव ने महाकालेश्वर मंदिर का चित्र भेंट किया, जबकि डॉ. सरमा ने उन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं और प्रदेश में सभी का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव भी मौजूद थीं।
