दो हत्याओं की गुत्थी अनसुलझी, ढूंढे नहीं मिल रहे कातिल

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ककरहाई रपटा तालाब के पास ग्राम पडऱी में तीन मार्च को हुई हल्लू कोल 60 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर की हत्या और लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल ईदगाह के पास रविवार को गला रेत कर किया गया महिला का कत्ल दोनों थानों की पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका है। पुलिस को कातिल ढूंढे नहीं मिल रहे है। अब तक पुलिस आरोपी कौन इसका तक पता नहीं लगा पाई है । संदेहियों से जरूर पूछताछ की जा रही है लेकिन ऐसा कोई क्लू पुलिस के हाथ नहीं लग सका है जिसके सहारे आरोपित तक पहुंचा जा सके और अंधी हत्याएं सुलझ सके। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विदित हो कि लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल ईदगाह के पास आठ मार्च की सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला था। मृतिका की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। जिसकी गर्दन और पेट में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। मृतिका की पहचान के लिए उसकी फोटो थानों में शेयर किया गया था बल्कि गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाले गए लेकिन पहचान नही हो पा रही थी। हालांकि गुरूवार को मृतिका की पहचान पल्लवी परिहार उर्फ सीता 30 वर्ष निवासी गढ़ा के रूप में हुई। मृतिका पति सुशील परिहार और दो बेटो तीन वर्ष, 6 वर्ष के साथ रहती थी । 6 मार्च को बिना बताये घर से निकली थी।

जिसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका अब तक पता नहीं चल सका है। इसी प्रकार हल्लू कोल 60 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर का 2 वर्ष से ककरहाई रपटा तालाब के पास बनी रघुवीर की टपरिया में रहता था और रामनाथ केवट, रघुवीर केवट एवं स्वराज केवट के यहां खेत ताकने का काम करता था। तीन मार्च को हल्लू का शव मिला था जिसके सिर में चोट के निशान थे। जांच में खुलासा हुआ कि तीन मार्च की सुबह लाठी, डंडा से हमला कर हत्या कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया लेकिन कातिल पुलिस गिरफ्त से दूर है।

Next Post

पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर : गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर मदनमहल निवासी पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू निवासी गुप्तेश्वर रोड, मदनमहल को एक मोबाइल नंबर […]

You May Like

मनोरंजन