डबरा में बाढ़, घर-कॉलोनियां लबालब, एसडीआरएफ की टीम ने 50 लोगों को किया रेस्क्यू

ग्वालियर: डबरा इलाके में भीषण बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं. कस्बे की दर्जन भर कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं. घरों में पानी भर गया है. नंदू डेरा इलाके के आसपास के क्षेत्रों में पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए हैं. वहीं प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है.

ग्वालियर अंचल में बीते तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है. वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है. डबरा के कई मुहल्ले जलमग्न हो गए हैं. खासकर निचली बस्तियों में बारिश का पानी सड़कों से निकलकर घरों तक पहुंच गया है.डबरा के मुख्य मार्ग चिनौर रोड और नन्दू के डेरा स्थित घरों में इतना पानी भर गया कि लोगों के सामान तैरने लगे हैं.

वहीं सड़कों पर नदी की धार की तरह पानी बह रहा है, जिससे उनका संपर्क आसपास के इलाकों से टूट गया है. इस भीषण बारिश की वजह से नंदू के डेरा इलाके में पचास से ज्यादा लोग घरों में कैद हो गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और इन मकानों को खाली कराया गया. फिलहाल इन घरों में फंसे 50 से अधिक लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनी

Sun Jul 27 , 2025
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण द्वारा डबरा विधानसभा के मंडल पिछोर में सूफी संत हजरत परदेसी बली बाबा की दरगाह पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान […]

You May Like