
सीहोर. विश्व दिव्यांगता दिवस की पूर्व संध्या पर क्रिसेंट रिसॉर्ट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों एवं वृद्धजनों को संबोधित करते हुए श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने कहा कि पहले की सरकारों में शारीरिक रूप से अशक्त महिला, पुरुषों व बच्चों को अपाहिज कहा जाता था. भाजपा की केंद्र में सरकार आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक सम्मान देते हुए असक्तजनों को दिव्यांग नाम दिया. अब भाजपा के राज् में दिव्यांगता वरदान बन चुकी है और हर क्षेत्र में दिव्यांगजन तरक्की कर रहे हैं. कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने भी संबोधित किया और दिव्यांग बच्चों एवं वृद्धजनों को वसुन्धरा वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से 15 लाख रुपए से अधिक मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए.
