कमलनाथ ने किसानों की स्थिति पर जताई चिंता, ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर भव्य स्वागत

छिन्दवाड़ा. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे। हवाई पट्टी में कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने और खाद के लिए किसानों के परेशान होने पर चिंता जताई। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उपस्थित मीडिया के साथियों ने प्रश्न किया कि मक्का उपज का लगातार दाम गिर रहा है। किसान खाद के लिए कतार में खड़ा है। प्रत्युत्तर में श्री नाथ ने कहा कि यह बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है। अर्थव्यवस्था में 70 फीसदी योगदान कृषि क्षेत्र का है, बावजूद इसके सरकार इस क्षेत्र की अनदेखी कर रही। कृषि आधारित कार्यों से जुड़कर लोग रोजगार भी पाते हैं, किन्तु यह तभी संभव है जब जिले, प्रदेश व देश का किसान सक्षम होगा। किसान सक्षम होगा तभी गांव से लेकर शहर तक के बाजार में रौनक आएगी। श्री नाथ ने आगे कहा कि वर्तमान में किसानों की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि उनकी उपज को उचित दाम नहीं मिल रहा। कांग्रेस आगे भी किसानहित में सतत रूप से आंदोलन करती रहेगी।

Next Post

तहसीलदार पर भ्रष्टाचार व पक्षपात के गंभीर आरोप 

Wed Dec 3 , 2025
जबलपुर। रांझी के नायब तहसीलदार भीमसेन पटैल पर जमीन बंटवारे के मामले में अनियमितता, धन की मांग और बिल्डर से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाते हुए मूलनिवासी जनजागृति संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार कटियाघाट निवासी स्व. अच्छेलाल झारिया ने अपनी मेहनत से अर्जित लगभग 3 एकड़ […]

You May Like