अनन्या पांडे और ब्लैक वारंट ने ‘फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स’ में मचाई धूम

मुंबई, (वार्ता) फिल्मफेयर अवार्ड्स ओटीटी के छठे संस्करण में डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में अव्वल आने वाली सीरिज और कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसमें ब्लैक वारंट ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी सीरीज का शीर्ष पुरस्कार जीता। पुरस्कारों की घोषणा सोमवार रात को की गई।
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने ‘कॉल मी बे’ में अभिनय के लिए कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार जीतकर अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ में अपनी भूमिका के लिए ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।कॉमेडी श्रेणी में, बरुण सोबती और स्पर्श श्रीवास्तव ने क्रमशः ‘रात जवान’ और ‘दुपहिया’ में अपने अभिनय के लिए कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार साझा किया।
निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने को ब्लैक वारंट पर उनके काम के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (श्रृंखला) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अनन्या पांडे ने जहां कॉमेडी सीरिज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया, वहीं अभिनेत्री मोनिका पंवार ने ‘खौफ’ में अभिनय के लिए ड्रामा सीरिज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर ओटीटी पुरस्कार जीता।
दिग्गज अभिनेता विनय पाठक को ‘ग्राम चिकत्सालय’ में उनकी भूमिका के लिए कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार मिला।
राहुल भट्ट ने ‘ब्लैक वारंट’ के लिए ड्रामा सीरीज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।’गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ और ‘मेहता बॉयज’ ने संयुक्त रूप से फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वेब ओरिजिनल फिल्म का पुरस्कार जीता।
सान्या मल्होत्रा ने ‘मिसेज’ और अभिषेक बनर्जी ने ‘स्टोलन’ के लिए क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ओटीटी ओरिजिनल फिल्म अवार्ड जीता। मनोज सैनी

Next Post

रणवीर ने 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर पर विचार साझा किए

Wed Dec 17 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर और सब्र पर विचार साझा किये है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर तकदीर पर विचार साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा “तकदीर की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वह वक्त आने पर […]

You May Like