इंदौर: आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक बदमाश को पुलिस ने छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है. आरोपी के इंदौर शहर व देहात सहित आसपास के कई जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है.चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश के पालन में पंचमूर्ति नगर में रहने वाले 32 वर्षीय राहुल उर्फ झटका के संबंध में क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई गई.
इस दौरान आरोपी के परिजनों और आसपास के लोगों को आदेश की जानकारी दी गई. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संबंधित बदमाश का इंदौर नगरीय एवं देहात क्षेत्र के साथ ही देवास, धार, खरगोन और उज्जैन जिलों की सीमाओं में प्रवेश प्रतिबंधित किया है. यदि वह कहीं भी दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए हैं.
