लोको पायलट से मारपीट-लूट के फरार 3 आरोपी गिरफ्तार

सतना: अपनी ढ्यूटी पूरी करने के बाद रेलवे स्टेशनर से घर की ओर लौट रहे लोको पायलट के साथ मारपीट करते हुए सोने की चैन, अंगूठी और नकदी लूट लिए जाने की घटना 2 महीने पहले सामने आई थी. कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए फरार 3 आरोपियों को दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को लोको पायलट लक्ष्मीनारायण पाण्डेय द्वारा शिकायत की गई थी.लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर वापस घर की ओर लौट रहे थे.

जैसे ही वे राजेंद्र नगर गली नं. 3 शालीमार होटल के निकट पहुंचे वैसे ही कार क्र. यूपी 72 बीपी 1392 से अचानक 4 व्यक्ति बाहर निकल आए. उन लोगों ने लोको पायलट के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरु कर दी. इतना ही नहीं बल्कि लोकोपायलट की सोने की अंगूठी और गले की चैन छीन लेने के साथ ही जेब में रखे 1000 रु लूट लिए. मामले की शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिंहित करना शुरु किया. जिसके बाद टीम गठित करते हुए उन्हें पकडऩे के प्रयास किए जाने लगे.

पुलिस की सक्रियता देख आरोपियों ने लुकन-छिपने की भरपूर कोशिश जारी रखी. लेकिन इसके बावजूद भी सटीक सूचना के आधार पर सोमवार को 3 आरोपियों को दबोच लिया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ भोलू तिवारी पिता सनत उम्र 25 वर्ष निवासी आदर्श नगर सतना, अमन पाण्डेय पिता अनिल निवासी घूमा गढ़ रीवा और कार्तिक तिवारी पिता विजयशंकर निवासी नई बस्ती हनुमान नगर नई बस्ती सतना के तौर पर हुई. थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अखिल गुप्ता की तलाश की जा रही है

Next Post

जिले की कम छात्र संख्या वाली 67 स्कूलों का होगा युक्तियुक्तकरण

Tue Dec 23 , 2025
सतना: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले में सभी भवन विहीन प्राथमिक स्कूलों के भवन निर्माण की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि 20 से कम छात्र संख्या वाली शालाओं के लिए भवन स्वीकृत नहीं करें, बल्कि […]

You May Like