ग्वालियर में सालियों ने की जीजा की पिटाई, पत्नी से कहासुनी के बाद पहुंचे थे मायके वाले

ग्वालियर: बहोड़ापुर क्षेत्र में घरेलू विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़े के बाद महिला ने अपने पिता और बहनों को बुला लिया, जो ससुराल पहुंचकर पति से भिड़ गए। इस दौरान सालियों ने अपने जीजा की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए जीजा के भांजे और भाई को भी पीटा गया, जिसमें भांजे का कान कट गया और भाई की उंगली टूट गई।

यह घटना विनयनगर स्थित मोहिते गार्डन इलाके में हुई। घायल युवक के कान में सात टांके लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित दिनेश नौगइया का पत्नी शशि से घरेलू विवाद हुआ था। बताया गया कि गुस्से में दिनेश ने पत्नी को दो चांटे मार दिए।

इसके बाद शशि ने अपने पिता और बहनों को बुला लिया। पिता जसवंत, बहनें प्रभा और पूजा, और पिता का दोस्त भीमा गुर्जर बंशी विहार स्थित दिनेश के घर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। वहीं मौजूद दिनेश का भांजा हर्ष और छोटा भाई रविंद्र जब उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में रविंद्र की उंगली टूट गई और हर्ष का कान कट गया। पीड़ित दिनेश का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। पहले भी भीमा गुर्जर ने उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन तब उसने कोई शिकायत नहीं की थी।

Next Post

विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द

Sun Jul 20 , 2025
बर्मिंघम 20 जुलाई (वार्ता) शिखर धवन सहित भारतीय खिलाड़ियों के बहिष्कार के कारण बर्मिंघम में रविवार को विश्‍व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला वेटरन्स क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया है। धवन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने बयान का स्क्रीनशॉट […]

You May Like

Play sound