शाहपुरा पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 434 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त

भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 434 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया. आरोपी के पास से करीबन 6 हजार रूपये का सामान जब्त किया गया है.

पुलिस के मुताबिक अप्रैल महीने में चलाय़े जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई जारी है. रविवार को सूचना मिली कि ऑरा मॉल रोड शाहपुरा के पीछे एक व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है. मौके पर पुहंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका नाम राजकुमार राय (34) निवासी सलैया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 434 ग्राम गांजा बरामद किया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया.

Next Post

जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई

Tue Apr 14 , 2026
नीमच। प्रदेश सरकार द्वारा जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वन्यजीवों और आम जनों को पेयजल संकट से बचाने के […]

You May Like