अंतिम संस्कार से रोकने वाले दबंगों से कब्जा मुक्त कराई शासकीय भूमि

प्रशासनिक अमले ने पहुंचकर मुक्तिधाम के लिए स्वीकृत
जमीन से हटाई फसल

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम चपोदी स्थित शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने कार्यवाही की। दल बल के साथ पहुंचे अमले ने मुक्तिधाम के लिए स्वीकृत जमीन से फसल को हटवाया। दरअसल जमीन मुक्तिधाम के लिए स्वीकृत हो चुकी है उस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था, तीन दिन पहले गांव में एक बुजुर्ग का निधन हुआ तो दाह संस्कार करने से दबंगों ने मना कर दिया। जिसके बाद विवाद उपजा था।

जानकारी के मुताबिक चपोदी गांव में शासकीय भूमि पर सन 2022 में मुक्तिधाम बनाने प्रस्ताव पारित हो चुका है लेकिन आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ सकी जिसके चलते इस जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया। हालांकि ग्रामीण इस जमीन पर दह संस्कार करते आ रहे थे। तीन दिन पूर्व चपोदी में रहने वाले शिवप्रसाद अहिरवार 70 वर्षीय का निधन हो गया था।

जब अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि पर पहुंचे, कब्जाधारियों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, उनका कहना रहा कि दाह संस्कार होगा तो उनकी फसल जल सकती है। जिसके चलते अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। बाद मामले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद गुरूवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम गांव में पुन: पहुंची और फसल को हटाया गया। इसके साथ ही शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। बताया जाता है कि इस भूमि पर नया मुक्तिधाम बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।

Next Post

12वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Sat Mar 29 , 2025
इंदौर: संजय नगर में रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की गहराई से जांच कर रही है.राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय खुशी पिता संजय वर्मा, निवासी संजय […]

You May Like

मनोरंजन