
ऑनलाइन चालान से खुला बाइक चोर गिरोह का राज
नवभारत न्यूज,
बुरहानपुर। बुरहानपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपए की 30 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने एक चोरी की बाइक का ऑनलाइन चालान काटा और इसका मैसेज बाइक के वास्तविक मालिक के पास पहुंचा।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड बुरहानपुर के लालबाग का रहने वाला अयाज है। गिरोह पंजाब,मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और महाराष्ट्र के कई जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब गणपति नाका पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक एमपी 68एमसी 6506 का चालान काटा। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की गई बाइकों को बरामद किया। गिरोह शहरी क्षेत्रों के साथ.साथ हाट बाजारों में भी सक्रिय था और व्यवस्थित तरीके से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार:-पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें अयाज पिता अब्बास अली 42 वर्ष,हबीब पिता छबू तड़वी 25वर्ष, जिला जलगांव महाराष्ट्र, रमजान पिता इस्माईल 30वर्ष, सलमान पिता इसमाईल 22वर्ष, अफरोज पिता अय्युब तड़वी 20वर्ष, नवाज पिता अकील तड़वी 26वर्ष,हरीकरण पिता बोंदर सिंह गुजर, राजकुमार पिता प्रतापसिंह ठाकुर 23वर्ष, शामिल है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम:-आरोपी बाजारों में पहुंचकर रैकी करते थे। मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर चोरी करते थे। अयाज मास्टर माइंड है जो अपने साथियों से बाइक चोरी कराता था।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल:-गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले, उपनिरीक्षक जसपाल सिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक शैलेष पाल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवार, प्रदीप भरसाके, जितेंद्र राठौर, रामपाल, भरत देशमुख, अमोल देशमुख, विक्रम चौहान, हिम्मत गरासे,आरक्षक ब्रजेश, लवकेश, सचिन जाधव, प्रताप, सुधीर निंबालकर, प्रधान बड़ोले।
