दिल्ली में भारी जाम की आशंका के मद्देनजर यातायात पुलिस ने जारी की सलाह

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और बाढ़ के पानी से सड़क क्षतिग्रस्त होने और जलभराव की वजह से कई मार्गों पर भारी यातायात दबाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को परामर्श जारी कर लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
पुलिस के अनुसार, आज भगवान महावीर मार्ग, केएन काटजू मार्ग, कंझावला रोड, यूईआर-दो और आउटर रिंग रोड पर विशेषकर शाम के समय गंभीर जाम की स्थिति बन सकती है।
यातायात पुलिस ने बताया कि प्रमुख चौराहों पर वाहनों की अधिकता और धीमी रफ्तार के कारण अगले दो से तीन दिन तक जाम की स्थिति बनी रह सकती है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई मार्गों पर वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजा जा रहा है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं और संभव हो तो मेट्रो एवं सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करें। यातायात पुलिसकर्मियों से सहयोग बनाए रखने और धैर्य से काम लेने की भी अपील की गयी है।
यातायात पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आपातकालीन वाहनों को हर हाल में निर्बाध मार्ग दिया जाएगा

Next Post

गगन गौड़ा फिर चमके, हरियाणा स्टीलर्स से लड़कर हारे यूपी योद्धाज

Sat Sep 6 , 2025
विशाखापट्टनम, 06 सितंबर (वार्ता) गगन गौड़ा (13 अंक) ने एक बार फिर अपनी चमक दिखाई। गगन ने विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 16वें मैच में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ सुपर रेड के साथ 13 अंक जुटाए […]

You May Like