कांग्रेस का किसान बचाओ आंदोलन, कलेक्टर को ज्ञापन नहीं सौंप सके तो कुत्ते को सौंपा

छिंदवाड़ा। जिले में बुधवार को कांग्रेस द्वारा किसान बचाओ आंदोलन आयोजित किया गया। जेल बगीचे में हुई आमसभा में पूर्व सांसद नकुलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ, सुखदेव पांसे, लखन घनघोरिया, ओमकार मरकाम सहित कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। सभा में हजारों कार्यकर्ताओं और आमजन की उपस्थिति रही।

सभा के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन देने का प्रयास किया। एडीएम और एएसपी ने ज्ञापन लेने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस नेता कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़े रहे। करीब 40 मिनट इंतजार के बाद कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया। इस दौरान सांसद विवेक बंटी साहू और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई तथा बैरिकेडिंग तोड़ने की भी कोशिश की गई।

सभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि किसान खेत में रो रहा है और मुख्यमंत्री सो रहे हैं। वहीं, नकुलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे अधिक आदिवासियों की जमीन छिंदवाड़ा में कन्वर्ट की गई है। नेताओं ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

Next Post

संपूर्णता अभियान में तिरला ब्लॉक को उत्कृष्ट उपलब्धि, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को स्वर्ण पदक

Wed Aug 20 , 2025
धार. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को संपूर्णता अभियान के तहत तिरला आकांक्षी ब्लॉक में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया […]

You May Like