गुजरात एवं महाराष्ट्र के लोगों का दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान : कपिल मिश्रा

नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को कहा कि गुजरात एवं महाराष्ट्र के लोगों का देश और दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। दिल्ली सचिवालय में आज गुजरात एवं महाराष्ट्र दिवस के परिप्रेक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने दिल्ली सरकार की ओर से शुभकामनायें दीं। इस दौरान महाराष्ट्र के लोक नृत्य लावणी, लेज़िम, कोली और गुजरात के डांडिया रास, गरबा एवं टिप्पनी की मनमोहक प्रस्तुति हुई। उन्होंने कहा कि गुजरात सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि के साथ ही आर्थिक, औद्योगिक, कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों में भी देश के विकास का एक प्रमुख स्तंभ है। यह राज्य भारत की आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘गुजरात का विकास मॉडल’, आज अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली भी इससे प्रेरित होकर सुशासन, ई गवर्नेंस, गरीब कल्याण योजना, ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस एवं स्टार्ट-अप संस्कृति से आत्मनिर्भरता और ‘विकसित दिल्ली’ लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुजरात के पवित्र धाम सोमनाथ की अटूट आस्था और भक्ति को समर्पित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का दिल्ली सरकार ने भव्य आयोजन किया, साथ ही सोमनाथ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई।उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य भूमि महाराष्ट्र आज भारत के विकास का एक प्रमुख स्तंभ है, अर्थव्यवस्था, उद्योग, कृषि, फिल्म उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर में इस राज्य का योगदान अद्भुत है। यह राज्य देश की आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान को निरंतर आगे बढ़ाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प की दिशा में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए यह आयोजन हो रहे हैं।

.....

Next Post

ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी' : सीएम डॉ. मोहन यादव

Mon May 4 , 2026
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के चुनावों में बीजेपी को मिली बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोग परिवर्तन और मुक्ति चाहते थे. वहीं सीएम ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है कि ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही बंगाल, […]

You May Like