ग्वालियर की कलेक्टर जाएंगी ट्रेनिंग पर, मिड करियर ट्रेनिंग के लिए 53 आईएएस चिन्हित

ग्वालियर: एमपी कैडर के 53 आईएएस अधिकारियों को जून से शुरू होने वाली मिड करियर ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी ने ऐसे अफसरों की सूची जारी कर 16 मई तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। इस सूची में ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सहित भोपाल, इंदौर, समेत चार जिलों के कलेक्टर और सीएम सचिवालय में पदस्थ दोनों सचिव भी शामिल हैं।

सूची में शामिल अफसरों को लेकर कहा गया है कि ये अधिकारी किसी न किसी कारण या बहाना बनाकर ट्रेनिंग से बच रहे हैं। जबकि वर्किंग एफिशिएंसी में सुधार के लिए यह ट्रेनिंग जरूरी है। यह सभी 53 अफसर सचिव व अपर सचिव कैडर के अधिकारी हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए मिड करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमसीटीपी) 2007 में शुरू हुआ है।

अफसरों की वर्किंग एफिशिएंसी में सुधार के लिए कराए जाने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में अफसरों को तीन मौके दिए जाते हैं। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के साथ एमसीटीपी के रिव्यू के दौरान यह बात सामने आई है कि पात्रता के बाद भी किसी न किसी बहाने अधिकारी प्रशिक्षण से बच रहे हैं। इसलिए एक बार फिर ऐसे पात्र अफसरों की सूची जारी की गई है और उन्हें 16 जून से 11 जुलाई तक होने वाले एमसीटीपी के चौथे चरण की ट्रेनिंग के लिए सूचित किया गया है।

Next Post

सचदेवा ने किया डीटीसी के बेड़े में 400 नयी बसें जुड़ने का स्वागत

Fri May 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रेखा गुप्ता सरकार की ओर से केन्द्रीय दिल्ली परिवहन निगम, डीटीसी के बेड़े में 400 नयी बसें जोड़े जाने का स्वागत किया है। श्री सचदेवा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी […]

You May Like

Play sound